फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूट ली महिलाक की आबरू

Tue, 13 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दुराचार
विज्ञापन
बागपत में दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की आबरू लूटने का मामले सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उनके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।  मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दिए शिकायतपत्र में बताया कि उसकी शादी छपरौली क्षेत्र के एक गांव में हुई है।

ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उससे दहेज की मांग करते थे।  उसने कई बार दहेज के रूप में  रुपये लाकर भी दिया। बाद में ससुराल वाले उससे कार की मांग करने लगे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि गाड़ी न  मिलने पर आरोपी ससुरालवाले उसका उत्पीड़न करने लगे। देवर और पति यौन शोषण करते। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देतेे।

आरोप है कि एक दिन उसकी सास ने उसको फांसी लगाकर हत्या  करने का प्रयास किया। उसके  शोर मचाने पर किसी तरह उसकी जान बची। इस मामले में महिला थाने में आरोपी पति, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें