फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी व्यापारी ने दबोचा बदमाश

Wed, 26 Aug 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकडा में किराना व्यापारी से मंगलवार रात करीब नौ बजे हथियारबंद बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। व्यापारी ने साहस कर एक बदमाश को दबोच कर शोर मचा दिया, जिससे उसका साथी चकमा दे फरार हो गया। व्यापारियों ने बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी किराना व्यापारी अरुण गुप्ता पुत्र ब्रजमोहन गुप्ता की नगर के बड़ा बाजार में गांधी प्याऊ के समीप किराना की थोक की दुकान है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे अरुण गुप्ता अपने चचेरे भाई विकास के साथ दुुकान बंद कर घर लौट रहा था।

जब वह अपने मकान के पास पहुंचा, तभी पहले से ही घात लगाए खडे़ तीन बदमाशों ने अचानक उससे रुपयों से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। व्यापारी ने शोर मचा एक लुटेरे को दबोच लिया। उसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। लूट के प्रयास की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तमंचे, मोबाइल एवं उसके बैग को कब्जे में करने के बाद लुटेरे को सीएचसी पर उपचार दिलाया। इसके बाद थाने पर लूट के शिकार व्यापारी के साथ अनेक आक्रोशित व्यापारी थाने पर पहुंचे। वहां उन्होंने थानाध्यक्ष सुबोध यादव से लूट की घटना पर आक्रोश जता व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की।

लुटेरे के पास से मिले थैले में उसका दिल्ली का सिक्योरिटी गार्ड का कार्ड, इलाहाबाद बैंक का क्रेडिट कार्ड, खेकड़ा से दिल्ली का ट्रेन का पास, सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस आदि सामान मिला। लुटेरे की पहचान मोहल्ला अहिरान निवासी अमित यादव के रूप मे हुई। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश बिंदल, विनोद गुप्ता, विकास गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विशेष जैन, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, मोहित जैन, धर्मेंद्र जैन, पुनीत गुप्ता, अमित गुप्ता समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें