फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना में युवक की गोली मारकर हत्या 

Wed, 07 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ललियाना में युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के ललियाना गांव के युवक संजीव उर्फ नागर (35) की सोमवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई।  घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। कई घंटे तक मौके पर अफसर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाद में सीओ श्वेतांभ पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन

 ललियाना गांव निवासी सतीश उर्फ नागर मजदूरी करता था। उसके पिता श्याम सिंह डीडीए में कर्मचारी हैं। मृतक के चचेरे भाई डब्बू ने बताया सोमवार की रात में करीब साढ़े दस बजे सतीश के पास फोन आया। उसके बाद सतीश दस मिनट के लिए बाहर जाने के लिए घर पर बोलकर आया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद उनकी भाभी उर्मिला ने फोन से उनसे संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के चौराहे पर सतीश का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। पता चलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पुलिस अफसरों को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद चांदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। करीब साढ़े आठ बजे सीओ श्वेतांभ पांडेय ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर शव को कब्जे में लिया। 
 सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है सतीश की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


घसीटने के मिले निशान 
चांदीनगर। लोगों का कहना है कि सतीश की गांव के काली सिंह मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या की है। वहां पर ही खून पड़ा हुआ था, लेकिन सतीश का शव उससे करीब 150 मीटर दूर चौराहे पर मिला। मंदिर और चौराहे के बीच में घसीटे जाने के निशान बने हैं। इससे प्रतीत होता है सतीश को गोली मारने के बाद आरोपी उसे चौराहे पर घसीटते हुए लाए। ऐसा भी हो सकता है कि सतीश खुद वहां पहुंचा हो। 

सतीश को गोली मारी और ईंटों से भी पीटा
बागपत। सतीश के सिर में गोली लगी हुई थी। इसके अलावा उसका सिर और चेहरा कुचला हुआ था। इससे प्रतीत होता है गोली मारने के बाद आरोपियों नेे उसकी ईंटों से पिटाई की है। 

गांव के ही दो संदिग्ध युवक पकड़े 
बागपत। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतीश की हत्या में ललियाना गांव के ही दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उनसे कई अहम जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें