फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ के नाम पर ठगी का खुलासा

Tue, 09 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर सैकड़ों लड़कियों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  दोनों फोटो स्टेट की दुकान चलाते हैं, यही नहीं दुकान से करीब छह सौ आवेदन पत्र भी पुलिस ने बरामद किए हैं। एसपी अजय शंकर राय ने कहा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ठगी में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन


करीब तीन माह पूर्व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर आवेदन  फार्म भरवाने के नाम पर बिनौली और दोघट थाना क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया था। सैकड़ों आवेदन तो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तक पहुंच गए। जिले में ठगी का इस प्रकरण को अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद एसआई राजबीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया और आरोपियों की तलाश चल रही थी। पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

बिनौली थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा पकड़े गए आरोपी रविंद्र कश्यप पुत्र जीत सिंह निवासी बिनौली और रविंद्र पुत्र जयवीर सिंह निवासी माल माजरा है।  आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के मुताबिक आरोपियों ने छह सौ से अधिक लोगों से ठगी की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रति फार्म के हिसाब से 500-600 रुपये वसूलते थे। बेटियों को रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया जाता था।   एसपी अजय शंकर राय ने कहा शिकायतें मंत्रालय तक पहुंची थी। वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गैंग में कौन-कौन सदस्य, इसकी तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें