फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के चौकीदार को अगवा कर हमला, गंभीर

Wed, 20 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाली गांव के एक ईंट भट्ठे के चौकीदार को अगवा कर 40 घंटे खेत में बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। यहां तक कि उसका प्राइवेट पार्ट तक काट डाला गया। पीड़ित को गंभीर अवस्था में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 
विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव के दलित युवक भूरा ने बताया कि उसका परिवार पिछले काफी समय से पाली गांव के भट्ठा पर मजदूरी करता है। उसका बड़ा भाई रामवीर अविवाहित है। वह भट्ठे पर चौकीदारी करता है। 16 जुलाई की शाम करीब छह बजे रामवीर भट्ठे से सुन्हैड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंचा और न ही भट्ठे पर लौटा था। सोमवार दोपहर भट्ठे से थोड़ी दूरी पर महिला चारा काट रही थी। उन्हें वहां पर किसी आदमी के कराहने की आवाज सुनाई दी।

उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। खेत में जाकर देखा तो वहां पर रामवीर अर्धनग्न बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसे भट्ठे पर लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। भूरा ने बताया कि होश में आने के बाद रामवीर ने बताया कि उस पर हिलवाड़ी गांव के चार युवकों ने नशीले इंजेक्शन लगाकर हमला किया। उसका प्राईवेट पार्टस काटा दिया। इनमें एक विशेष समुदाय का युवक भी शामिल है।
विज्ञापन


हमलावरों का इरादा उसे जान से मारने का था। भूरा का कहना है कि रामवीर का बागपत की एक विशेष समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वे दोनों घर से दो बार चले भी गए थे। महिला का पति और अन्य लोग इसी कारण से रामवीर से रंजिश रखते थे। आरोपियों ने रामवीर को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिलवाया है।   हल्का इंचार्ज एसआई वीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की उन्हें अस्पताल से जानकारी मिली है। उनके पास अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें