फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसियां गांव में चुनावी रंजिश में हमला

Fri, 06 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बरसियां गांव में फखरुद्दीन के समर्थकों ने बुधवार रात जमकर बवाल काटा। ओमकार यादव के समर्थक अनवर के घर में घुसकर हमला बोला। इस मामले में तीन को नामजद करते हुए 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


बरसिया गांव के अनवर ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी बेटी सुल्ताना के साथ गांव में गली से होकर गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान फखरुद्दीन के समर्थकों ने उन पर फब्तियां कसी। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।

वह अपनी बेटी के साथ घर पर पहुंच गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इसमें वह स्वयं, उसकी बेटी और परिवार के अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना पर घटना की तहरीर दी। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है। एसएचओ अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपी दो भाई हारूण, अरसद के अलावा अमजद को नामजद करते हुए 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल गांव में पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें