बागपत में टीकरी कस्बे के केनरा बैंक के मैनेजर भूषण तिंगा को बाइक से कुचलने का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बैंक मैनेजर भूषण तिंगा ने पुलिस को बताया था कि 17 नवंबर की शाम बैंक बंद होने के बाद दो युवक बैंक से रुपये निकलने पहुंचे। उस समय उनको बताया कि अब बैंक बंद हो गया है। रुपये का लेनदेन नहीं हो पाएगा। आरोपियों ने बैंक स्टाफ के साथ गाली-गलौज कर हंगामा किया। बाद में दोनों युवक वहां से चले गए। शाम को जब वे बैंक से अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में आरोपी युवकों ने उनको जान से मारने की नियम से बाइक से कुचलने का प्रयास किया।