फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजपुर निनाना में दंपति पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। फैजपुर निनाना गांव निवासी ममता देवी पत्नी कर्मवीर ने बताया कि वह घर पर कार्य कर रही थी। उसकी पड़ोसियों से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। बचाव में आए उसके पति कर्मवीर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल महिला ने नेहा, बबीता, बबली, गुलशन, कृष्णपाल, मुंगे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें