फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा की मौत के मामले में पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में महिला सीमा की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा मेें पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मायके और ससुराल वालों ने आरोपी पति को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित कश्यप कॉलोनी बागपत में सीमा पत्नी पिंटू का शनिवार को फांसी पर शव लटका मिला । सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के महेशपुर चोपड़ा गांव निवासी सीमा के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी । पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को मृतका के मायके और ससुराल वाले कोतवाली पहुंचे और पति पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया था, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए उसे कोतवाली से छोड़ दिया। पति ने पहले महिला व बच्चों की पिटाई की थी। उसके बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के भाई यशपाल की तहरीर पर आरोपी पति पिंटू के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पति को पकड़ लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें