खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस रविवार की सुबह जब बड़ागांव मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग से एक युवक गुजरता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोचा और थाने ले आई। उसके पास तीन सौ ग्राम चरस बरामद की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजेश निवासी खेकड़ा बताया। रविवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।