चांदीनगर (बागपत)। करावल नगर लोनी निवासी दीपक पुत्र सुरेंद्र अपनी पत्नी पूजा के साथ मेरठ गए। वापस लौटते समय रटौल-लोनी मार्ग पर भट्ठे के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दीप उर्फ सोनू की चेन लूट ली। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। उन्होेंने रटौल चौकी में तहरीर दी।