बागपत। पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर अवैध अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की।
कोतवाली पुलिस ने खेड़की भट्ठे के पास से विनोद पुत्र तेजपाल निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 लीटर देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। छपरौली पुलिस ने रेशम पुत्र इंद्र सिंह निवासी राकरोड़ा डेरा घोड़ी वाला थाना सभालखा हरियाणा को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 लीटर देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। बिनौली पुलिस ने राजू पुत्र प्रेमचंद निवासी बुढेड़ा को पकड़ा। उसके पास से 18 लीटर देसी शराब बरामद हुई। बालैनी पुलिस ने डौलचा रोड से पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी डौलचा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। कोर्ट से आरोपियों को जेल भेजा।