खेकड़ा (बागपत)।
नगर में रेलवे स्टेशन के समीप बसी मार्ग पर विद्युत निगम ने विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया। बुधवार की रात्रि में चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। साथ ही विद्युत तार भी काटकर जमीन पर डालकर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह के समय मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ देखा तो विद्युत निगम अधिकारियों को ट्रांसफार्मर सामान चोरी किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। विद्युत कर्मियों ने पुलिस को ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने की सूचना दी।