फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली में राशन लेने जा रहे युवक को दौडाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव में एक युवक को राशन डीलर के यहां पर जाते समय दो युवकों ने दौड़ाकर पीटा। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
सोनू पुत्र ईश्वर बड़ौली गांव का रहने वाला है, वह मंगलवार की सुबह राशन डीलर के यहां पर राशन लेने जा रहा था। तभी रास्ते में दो लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से पीटा। जब वह जान बचाकर भागने लगा तो उसे भागते हुए भी पीटा। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। उसके परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और उसने दो के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी ओर गोविंद बिहार में संजीव पुत्र रमेश ट्रैक्टर को भाड़े पर चलाता है, वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गोविंद बिहार मेें गया , चार लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे दस हजार की नगदी भी छीनकर ले गए। उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें