खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार की रात्रि में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को हाईवे पर पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में उसने पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पूर्व में वाहनों से हुई डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम तसलीम निवासी सिवाल खास बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उसका चालान किया।