खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक युवती का निकाह एक वर्ष पूर्व खेकड़ा नगर में ही रह रहे एक युवक से हुआ। निकाह के कुछ दिन बाद ही दंपति में अनबन रहने लगी। छह माह पूर्व विवाहिता के पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया। और मारपीट कर घायल कर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके पहुंची। विवाहिता के परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों की मामले के निपटारे को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। तलाक देने के कुछ दिन बाद विवाहिता का तलाकशुदा पति विवाहिता को दोबारा से साथ रहने को लेकर परेशान करने लगा। वह आए दिन उसे फोन कर साथ रहने की बात करने लगा। विवाहिता ने तलाक की बात कहकर साथ रहने से मना कर दिया। उसने विवाहिता को उसके घर पर पहुंच मारपीट दी। इसके बाद विवाहिता ने थाने में तलाक शुदा पति के खिलाफ तहरीर दी। साथी ही थाने पर दोनों पक्षों के साथ पड़ोसी भी पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में नोक झोंक हुई। थाने में हुई पंचायत, लेकिन निपटारा नहीं हुआ। देर रात तक तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमे रहे।