फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमरपुर गढ़ी गांव में दीपावली की रात शिव मंदिर की मूर्ति पर पथराव करने की घटना से लोगों में रोष है। शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को पांच दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई नहीं करने पर पंचायत करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बता दें कि अमरपुर गढ़ी गांव में दीपावली की रात असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर पर लगी झालरों और लाइटों को तोड़ दिया था। पथराव कर राधा-कृष्ण की मूर्ति को खंडित कर दिया था। पता चलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया था। विरोध में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को शांत कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आरोपियों की गिरफ्तार न करने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। सभी ने घटना पर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि पुलिस ने अगर पांच दिन के अंदर आरोपियों को नहीं पकड़ा तो गांव में पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीणों ने तहरीर सिंघावली अहीर थाने में दी है। बैठक में पूर्व प्रधान सतीश, पवन गोयल, श्यामसुंदर गर्ग, बाबूराम, ओमपाल, कैलाश, करतार, हरबीर, रविन्द्र, श्याम सिंह, रामवीर, प्रदीप, सुरेश, सुशील कुमार मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक हरेराम यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें