फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटें ने मां को लाठी-डंडो से पीटकर अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिस मां ने अपने बेटे को पालन पोषण कर बड़ा किया, अब वहीं बेटा उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। बेटे ने कोताना गांव में अपनी मां को सड़क पर डालकर पीटकर मारने का प्रयास किया, लेकिन चीख सुनकर जब लोग उधर दौड़े तो वह भाग निकला। मां ने कोतवाली में आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। बेटे की पिटाई की शिकार हुई घायल शाहिदा कोताना गांव की है। उसका बेटा आए दिन उससे मारपीट करता है। रविवार को बेटे ने मां को सड़क पर डालकर पीट पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख सुनकर मोहल्ले के लोग उधर आए तो वह भाग निकला। घायल महिला कोतवाली पहुंची और बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें