फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में ऊर्जा निगम के ठेकेदार-कर्मचारियों से ग्रामीणों की झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नया गांव हमीदाबाद में कब्रिस्तान की जमीन में डाली जा रही अंडर ग्राउंड हाईटेंशन लाइन का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसे लेकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों और कर्मचारी के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। बाद में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता दफ्तर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

132 केवीए बिजलीघर के पीछे कब्रिस्तान है, जहां ऊर्जा निगम की ओर से 10-12 मीटर तक अंडर ग्राउंड हाईटेंशन लाइन का तार बिछाने का काम चल रहा था। इसके लिए गड्ढ़े खोदे जाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। ग्रामीणों को सूचना मिली कि ठेकेदारों द्वारा ऊर्जा निगम की ओर से तार बिछाए जा रहे हैं, जिसके बाद दर्जनों ग्रामीण कब्रिस्तान में पहुंचे। वहां ठेकेदार और उनके कर्मचारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। तार बिछाने का काम भी रुकवा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। बताया कि शवों को दफनाने के लिए चार-पांच फुट तक गड्ढा खुदवाया जाता है। अगर तार जमीन में डाले गए तो कब्र खोदते समय कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। ऐसी स्थिति में यहां तार नहीं डालने चाहिए। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर शमशाद मलिक, नासिर, अलीशेर अहमद, मुश्ताक, आबिद, राशिद, हारून, नासिर, जबरद्दीन, नसीब अली, इलियास, आशीष, इकरार, जमशेद, मोमिन, महबूब, सलीम, अफसर, फिरोज, आसिफ मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने कहा कि ग्रामीणों ने शिकायतों को देखते हुए अंडर ग्राउंड के कार्य को बंद करा दिया है। अब खंभों से तार जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें