जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा
बिनौली (बागपत)। गांव में अमीनगर सराय मार्ग पर गत एक माह पूर्व एक मैकेनिक पर जानलेवा हमले में नामजद आरोपी को बिनौली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बिनौली गांव निवासी कृषि यंत्र मैकेनिक मुकेश उर्फ टीटू पर 25 जून को बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला किया था। घटना में भाई राजेंद्र और भतीजे देवेंद्र और रवि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बिनौली पुलिस ने आरोपी रवि को अमीनगर सराय मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र और देवेंद्र को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।