बागपत। पुलिस ने सोमवार रात रिवर पार्क के पास चेकिंग के दौरान इको कार में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई एक पेटी अंग्रेजी शराब व एक पेटी बीयर बरामद की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने शराब तस्कर आदेश पुत्र कृष्णपाल व रामवीर पुत्र अभय सिंह निवासी डौला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कालेज में शिक्षक ने कक्षा 10 के छात्र को पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र ने बताया कि उसका कक्षा में दूसरे छात्र से झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर शिक्षक ने उसकी पिटाई की। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। छात्र ने सोमवार की देर रात कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
लोगों ने ट्रक चालक को पीटा
बागपत। सोमवार की रात पक्का घाट के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की साइड बाइक में लग गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक रोक कर चालक की पिटाई की और ट्रक में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को लोगों से बचाया।