फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने बदमाशों के डर से दुकान नहीं खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव में किराना की दुकान हुई 50 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस 24 घंटे बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। घटना से व्यापारी के परिजन भी दहशत में हैं। दूसरी तरफ सीओ व्यापारी से लूटपाट की वारदात को संदिग्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव में रविवार को दिन दहाड़े नकाबपोश दो बदमाश किराना की दुकान से 50 हजार रुपये लूट ले गए थे। इस संबंध में दुकान मालिक संजय गोयल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना को 24 घंटे भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि लूटपाट की घटना से व्यापारी का पूरा परिवार दहशतजदा है। सोमवार को व्यापारी ने बदमाशों के डर से दुकान नहीं खोली। व्यापारी संजय गोयल ने बताया कि जब तक बदमाश नहीं पकड़ जाते, तब तक वह दुकान नहीं खोलेगा। इस संबंध में सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। सामान के रूपये को लेकर युवकों से विवाद हुआ होगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें