फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चाची से रेप करने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी चाचा के साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इस संबंध में युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामला 11 मार्च की शाम सात बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला घर पर अपने बच्चों के लिए खाना बना रही थी। उसका पति गांव में ही डेरी पर दूध देने के लिए गए थे। बच्चे कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान महिला के जेठ का बेटा घर में पहुंचा और उसने अपनी चाची से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उसने चाची के साथ रेप करने की कोशिश की। चाची ने जब इसका विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देेकर भाग गया। महिला ने पति को मामले की जानकारी दी। 12 मार्च को जब महिला कोतवाली में शिकायत करने आ रही थी तो आरोपी युवक ने उन्हें कोतवाली में नहीं आने दिए। महिला कई दिन तक आरोपी के डर से घर से भी नहीं निकल गई। शनिवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस महिला की तहरीर पर सुधीर पुत्र बिजेंद्र निवासी बसा टीकरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें