फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने तमंचे का बट किसान को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव में खेत से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली निकालने का विरोध करने पर दो लोगों ने तमंचे का बट किसान को मारा। इससे किसान घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सहदेव पुत्र शीशपाल मवी कला गांव का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति से चार बीघा जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। रविवार की रात में नौ बजे गांव के एक व्यक्ति ने उसके खेत में रास्ता बनाकर मिट्टी की ट्रैक्टर ट्रालियां निकालनी शुरू कर दी, इससे उसकी गेहूं की फसल खराब हो गई। वह रात में ही खेत में पहुंचा और खेत से ट्रैक्टर-ट्राली निकालने का विरोध किया तो आरोपी और उसके बेटे ने तमंचे का बट किसान को मारा। इससे घायल हो गया इस संबंध में घायल ने बिजेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें