फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष पर हमले से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पर हमले और लूट की घटना में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। साथ ही आंदोलन की धमकी दी। बड़का गांव निवासी अक्षय चौहान ने हाल में ही दिगंबर जैन कालेज से एबीवीपी पार्टी से अध्यक्ष पद पर छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और वे जीत गए थे। उनकी जीत विरोधियों को खल नहीं रही थी और काफी दिन से वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस मामलें में अक्षय चौहान ने सात युवकों को नामजद सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें