बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल निवासी फुल्लो ने एसपी ऑफिस शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके ही परिवार के लोगों ने 10 दिन पहले उनकी बकरी को जहर देकर मार दिया । इस मामले में उसने तीन लोगों के खिलाफ रमाला थाने में तहरीर दी । पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के परिवार की महिलाएं उनके घर में कूड़ा फेंक देती है और विरोध करने पर लड़ने पर उतारू हो जाती हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।