फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग की दहला रूस्तमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रूस्तमपुर बावली गांव में घर के बाहर खड़े एक युवक पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। युवक ने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में घुस गए। बाद में तमंचे लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

कुलदीप पुत्र यशवीर रूस्तमपुर बावली गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइकों पर चार युवक आए, जो हाथों में तमंचे लिए हुए थे और उन्होंने कुलदीप को निशाना बनाते हुए जमकर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। कुलदीप समेत आसपास के लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। बाद में बाइक सवार युवक तमंचे लहराते भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। कुलदीप ने कहा बाइक सवार युवक कौन थे, उसे कोई जानकारी नहीं है और न ही उसकी किसी से रंजिश है। इसको लेकर वह भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें