फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न अपहरण हुआ और न ही बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजनौर के अफजलगढ़ के सलावतनगर निवासी हकीमुद्दीन उर्फ हकीमू को तंबू में बंधक बनाने की शिकायत की । पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । कोतवाली पुलिस केस की विवेचना में लगी हुई है। सोमवार को हकीमुद्दीन एसपी दफ्तर पर पहुंचा। उसका कहना है कि वह मैजिक शो दिखाकर जनता का मनोरंजन करता है। उससे मिलने वाले रुपये से अपना गुजारा करता है। 12 नवंबर को अपनी बहन सलामती के घर पर आया हुआ था। शाम करीब पांच बजे मैजिक शो के जरिये करतब दिखाकर बच्चों का मनोरंजन कर रहा था। उसको किसी ने बंधक नहीं बनाया। न ही उसके साथ किसी ने गलत आचरण किया है। उसने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच कराकर केस में फाइनल रिपोर्ट लगवाने की मांग की है। पुलिस ने हकीमुद्दीन उर्फ हकीमू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें