बड़ौत (बागपत)। खामपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर प्रधान व उसके साथियों पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि, अन्य आरोपी अभी फरार है। खामपुर गांव में 17 नवंबर को जमीन के विवाद में फैसला कराने गए ग्राम प्रधान सतेंद्र पुत्र श्याम सिंह, राजवीर पुत्र प्रभु, वेदपाल पुत्र सुखवीर पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला किया गया था। इसमें प्रधान गंभीर रूप से घायल हुआ है। अभी भी प्रधान अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में नरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस घटना में एक आरोपी खुर्शेद पुत्र यासीन को गिरफ्तार किया है। जबकि, अन्य आरोपी अभी फरार है, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।