फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में छात्रा से गैंगरेप करने पर आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में छात्रा से गैंगरेप करने पर आरोपियों पर मुकदमा
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव से नौवीं की छात्रा का अपहरण कर सोनीपत में ले जाकर गैंगरेप करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों ने सोनीपत में दो दिन तक छात्रा को बंधक बनाकर कमरे में रखा था।
विज्ञापन

बागपत निवासी एक किशोरी कक्षा नौवीं में पढ़ती है। वह 25 अक्तूबर को अपने घर से दादी के पास सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में गई थी। लड़की के मुताबिक वहां से तीन युवक उसको गाड़ी में जबरदस्ती डालकर सोनीपत में ले गए थे। वहां पर उसको एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी थी कि किसी के सामने जिक्र किया तो जान से मार दिया जाएगा। 27 तारीख को वह उनके चंगुल से निकलकर आई थी। घटना की थाने पर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर सिंघावली अहीर थाने में शाहरूख और समून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें