छपरौली (बागपत)। जनपद में एक ओर महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। ककौर गांव निवासी महिला बेदों शनिवार देर शाम घर में कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसके सिर में दर्द हुआ। थोड़ी देर बाद ही बेहोश हो गई। परिजन उसके पास पहुंचे तो महिला की चोटी कटी हुई मिली। उन्होंने उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया।