ट्रेनों में चेकिंग, बेटिकट यात्री पकड़े
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार के नेतृत्व में गठित टीम ने 51910, 74021, 51909, 54476, 54475 आदि सहित आधा दर्जन ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वालों व जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इससे यात्रियों मेें अफरातफरी मच गई। चेकिंग के दौरान जीआरपी और रेलवे पुलिस ने दर्जनों बेटिकट यात्रियों को दबोचा, जिन्हें बाद मेें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार का कहना था कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।