खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा कोतवाली पुलिस की टीम शनिवार की रात्रि में क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को मार्ग से सात युवक गुजरते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर सभी युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली लाकर पुलिस ने पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वह अपने खेतों में कार्य कर घर वापस लौट रहे हैं। पुलिस युवकों से पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही पकडे़ गए युवकों के परिजन भी उन्हें निर्दोष बताकर छुड़वाने को लेकर रविवार को दिन भर कोतवाली में डटे रहे। इस कारण कोतवाली में लोगों की काफी भीड़ रही।