बागपत। लोकसभा चुनाव शुरू होते ही शराब माफिया भी सक्रिय हो गए है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, निवाड़ा यमुना पुल से शराब की तस्करी की जा रही है। इसके अलावा यमुना नदी के रास्ते भी शराब लाई जा रही है। बागपत में पक्का घाट के पास, सिसाना में यमुना नदी के रास्ते अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शराब तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। एसपी के निर्देश पर यूपी-हरियाणा बार्डर पर एक्सप्रेस-वे, निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली। एसपी ने बताया क्षेत्र में शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अभियान चलाकर आरोपियों पर शिकंजा कसेंगी।