बड़ौत (बागपत)। मंगलवार की रात में लुहारी गांव में मकान में ही राजेंद्रवती पत्नी राजवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । महिला के बेटे ओमप्रकाश ने इस संबंध में पुलिस को सूचना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।