कैफे पर बहन का फार्म भरवाने आए युवक को पीटा
बडौत। बिजरौल रोड पर एक कैफे मेें अपनी बहन का फार्म भरने वाले छात्र को आठ-दस छात्रों ने घेरकर उसकी जमकर पिटाई की और उसे घायल कर दिया।
घायल छात्र बावली गांव का संदीप है। वह बुधवार को अपनी बहन का फार्म भरने के लिए बिजरौल रोड पर एक कैफे मे गया। आठ दस युवक आए और इस दौरान उसकी उनसे कहासुनी हो गयी। इस पर उक्त युवकों ने उस पर बेल्ट और लात-घूसों से हमला बोल दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ तो हमलावर वहां से बाइकों पर बैठकर भाग निकले। आरोप है कि हमलावर उसके गले से सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।