फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसार में यूपी पुलिस के फालोवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के पुसार गांव में यूपी पुलिस के फालोवर की बीमारी से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह दो माह से बीमार था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुसार गांव मुकेश कुमार (49) पुत्र भंवर सिंह यूपी पुलिस में फालोवर था। वह रामपुर में तैनात था। भतीजे राहुल तोमर ने बताया कि वह दो माह से बीमार थे। उनको शुगर की बीमारी थी। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पांच दिन पहले ही उन्हें घर लेकर आए थे। शनिवार की रात में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें