बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी गांव से एक सौ वर्षीय वृद्ध दो दिन से लापता है। परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जौहड़ी गांव निवासी सौ वर्षीय मंजूर उल हक आगा पुत्र मजहर उल हक आगा दो दिन से लापता है। परिजनों ने तलाश किया तो पता चला कि वृद्ध गांव के ही एक युवक की ई रिक्शा में बैठकर बड़ौत दिल्ली स्टैंड तक गया । इसके बाद वृद्ध का कोई अता पता नहीं है। परिजनों ने रिश्तेदारी में भी तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। लापता के पौत्र हारिश आगा पुत्र एजाज आगा ने बिनौली थाने में पुलिस को सूचना दी और बड़ौत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।