बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में पौत्र और पौत्री ने वृद्धा के साथ मारपीट की और घर से नगदी और जेवरात छीनकर ले गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। विधवा कस्तूरी पत्नी स्वर्गीय आशाराम बावली गांव की रहने वाली है। शुक्रवार की रात में उसके पौत्र और पौत्री ने मारपीट कर घायल कर दिया और घर से सात हजार की नगदी, सोने का टीका, कुंडल, हंसली, अंगूठी, नथनी और चांदी के जेवरात उठाकर ले गए और उसे जान से मारने की धमकी दी। मोहल्लेवासियों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। उसने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।