फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में दो सगे भाइयों के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के चलते बुधवार को जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। धीर सिंह व अशोक सीताराम के बेटे है। धीर सिंह का अपने भाई अशोक के साथ काफी दिनों से रास्तों को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते बुधवार की सुबह दोनों पक्षों मेें आमने-सामने आ गए और गाली-गलौच व पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमेें एक पक्ष से धीर सिंह, उसका बेटा शिव कुमार, दूसरे पक्ष के अशोक व संदीप निवासी कोताना घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें