फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में चोरों ने दूध की डेयरी पर धावा बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल गांव में बुधवार की रात में चोरों ने दूध की डेयरी पर धावा बोल दिया। डेयरी मालिक को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नगदी और तीन भैंस चुराकर ले गए। बृहस्पतिवार की घटना के बारे में लोगों को जानकारी मिली। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रटौल गांव निवासी मलिक पुत्र अली अहमद ने बताया कि उसकी गांव में ही बस स्टैंड पर दूध की डेयरी है। बुधवार की रात में वह डेयरी परिसर में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह नींद से जगे से तो तीन भैंस गायब थी और अंदर कमरे से 70 हजार रुपये भी गायब मिले मिले। जिन्हें रात्रि में चोर चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस कारण वे नींद से नहीं जग पाए। उन्होंने रटौल पुलिस चौकी पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर दी। चौकी इंचार्ज जबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दो दिन पहले पिलाना गांव में भी चोरों और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ हुई। क्षेत्रवासियों ने एसपी से घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें