राष्ट्र वंदना चौक के पास ब्लॉक के सामने बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी से पचास हजार रुपये लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, लेकिन युवक हाथ नहीं लग सके। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
बागपत की गायत्री पुरम कॉलोनी निवासी फिरोज पुत्र मकसूद ने बताया कि वह फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता है। रविवार को अपनी बहन शायरा के घर बुढ़ाना गया । किसी काम के लिए बहन से पचास हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि जब वह बागपत में राष्ट्रवंदना चौक के पास ब्लॉक के सामने पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे दबोचा और उस पर डंडे से हमला किया। बदमाश उससे पचास हजार रुपये लूट कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसे धमका कर कोतवाली से भगाया। इसके बाद पीड़ित निराश होकर वापस घर लौट गया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मामला संदिग्ध लग है।