फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोपुरा में चोरों ने मकान खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव में बुधवार की रात में मकान से चोर नगदी, जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार में कुछ दिन बाद युवती की शादी है। बोपुरा गांव निवासी गफ्फार पुत्र अकबर ने बताया कि कुछ दिन बाद उनके घर में शादी है। उसकी पत्नी बीमार है। बुधवार की रात को वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे पत्नी को पानी पिलाने के लिए उठा तो कमरे में सामान बिखरा था। मोबाइल भी गायब था। चोर यहां से सात हजार रुपये नगद और 80 हजार रुपये के जेवरात समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके आधा घंटे बाद पड़ोसी वसीम के घर में चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, उसकी वीडियो भी बनाई। सुबह प्रधान ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। जनवरी 2018 को भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने आज तक कोई खुलासा नहीं किया। उसने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें