बिनौली (बागपत)।
बुढेड़ा गांव मेें बुधवार की रात्रि में घेर मेें सो रहा एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे परिजन मेरठ लेकर गए, वहां उसका इलाज चल रहा है, उसकी पीठ मेें गोली लगी है।
गोली लगने से घायल दिलशाद पुत्र इमामूदीन बुढेड़ा गांव का रहने वाला है, वह बुधवार की रात्रि अपने घेर मेें सोया हुआ था, अचानक उसकी गोली उसकी पीठ में लगी और वह घायल हो गया। उसके परिजन उसे रात मेें ही उसे मेरठ ले गए, जहां पर उसका एक मेरठ निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसमें तहरीर नहीं दी।