फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सामान खरीद रही महिला से बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

घास मंडी पर सोमवार को सामान खरीद रही एक महिला के हाथ से अज्ञात युवक बैग छीनकर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोचा और उसकी धुनाई की। बाद मेें पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

पीड़ित महिला पूनम पत्नी जितेंद्र किरठल गांव की है, वह सोमवार को गांव से बड़ौत सामान लेने आई। जब वह घास मंडी में सामान खरीद रही थी, तभी एक युवक उसका बैग छीनकर भाग निकला। उसने शोर मचाया तो लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंपा। पकड़ा गया युवक दीपक पुत्र सहदेव अर्जुनपुरम का रहने वाला है। महिला के बैग मेें तीन हजार रुपये दवा थी, उसे बरामद कर लिया गया है। महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें