पिलाना (बागपत)।
रोशनगढ़ गांव में सोमवार की रात में चोर दो मकान से तीन भैंस चुराकर ले गए। पीड़ित ने बालैनी थाने में तहरीर दी। रोशनगढ़ निवासी रमेश पुत्र लख्मी और गयूर ने बताया कि उनके आधा दर्जन मवेशी रात्रि में मकान के बाहर बांध दिए जाते हैं। सोमवार की रात में चोर रमेश की दो भैंस और गय्यूर की एक भैंस चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का मंगलवार की सुबह चार बजे पता चला। जबकि दोनों परिवार की महिलाएं मवेशियों को चारा डालने के लिए गई। भैंस चोरी की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बालैनी थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस कई घंटे तक गांव में नहीं पहुंची।