फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी एक विवाहिता सोमवार को घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व नांगलोई दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ से अधिक दान दहेज दिया, लेकिन उसका पति दहेज से संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ दिन बाद से ही वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और मायके से दहेज में रुपये और कार लाने को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने अपने मायके में फोन कर मामले की जानकारी दी। विवाहिता के परिजनों एवं ससुरालियों ने दंपती कई बार सुलह कराई, लेकिन वह फिर भी दहेज की मांग करता रहा। सोमवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने घायल की डाक्टरी कराई। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें