फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर और जेठ ने महिला को पीटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव में रिहाना पत्नी नसीम को पेड़ की टहनी काटने पर देवर और जेठ ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


हादसे में दो भाई घायल
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिसाना निवाी मनोज चौहान और उसका भाई संदीप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद कैंटर को लेकर चालक फरार हो गया। मनोज चौहान ने कोतवाली में कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बागपत। आजमपुर मुलसम गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र गोधू ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया सात जून को वह अपने परिवार सहित मकान में बैठा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी । तमंचा कनपटी पर लगाकर मारने की धमकी दी। इसमें इंद्रपाल, उसकी बेटी सहित अन्य लोग घायल हो गए थे। उन्होंने दोघट थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंत्री जी का इंतजार करते रहे ग्रामीण
दोघट। गढ़ी कांगरान में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल का स्वागत कार्यक्रम था। ग्रामीण फूल माला लेकर प्रधान हवन पाल के आवास पर जमा हुए। ग्रामीण कई घंटे तक मंत्री जी का इंतजार किया, लेकिन मंत्री जी नहीं पहुंचे तो समर्थकों में निराशा छा गई। उन्होंने कहा यदि मंत्री ने गांव में आने का कार्यक्रम दिया था तो मंत्री जी को गांव में जरूर आना चाहिए था। इस मौके पर प्रधान हवन पाल, ओमवीर, ओमपाल, रामकिशन, सुनील, धर्मपाल, नरेश, हरबीर, जसवीर, ऋषिपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें