बड़ौत (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को दो दिन तक बंधक बनाकर यातनाएं दी। पीड़ित ने कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
महावतपुर बावली निवासी कृष्णपाल ने अपनी पुत्री नीरू की शादी 2003 में बड़ौत के आजादनगर निवासी अरविंद राठी पुत्र जहान सिंह के साथ हुई थी। नीरू संविदा पद पर शिक्षक है। शादी के कुछ बाद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे थे। कई बार मांग भी पूरी की गई। हाल में अरविंद राठी ने बैंक से सात लाख का ऋण लिया था। ऋण उतारने के लिए उसने नीरू से सात लाख रुपये मायके से लाने को कहा। मना करने पर ससुरालवालों ने उसे बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। वह किसी तरह वहां से मुक्त होकर मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। नीरू ने पति, ननद व सास के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। ब्यूरो