फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर चलाई थी किसान गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव में तीन दिन पहले उधार का तगादा करने से क्षुब्ध तीन लोगों ने किसान पर गोली चलाई थी। हालांकि वह गोली उसके पैर में लगी थी। मामले में घायल के भाई ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। देशपाल पुत्र स्व. तेजपाल शाहपुर बड़ौली में तहरीर में बताया कि उन्होंने कासिमपुर खेड़ी के नरेश को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। उसने छह माह मेें लौटाने का वादा किया था लेकिन नहीं लौटाया। जब उसके भाई पंकज ने रुपये का तगादा किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। सात अप्रैल को जब पंकज घर मेें अकेला था, तभी नरेश बाइक पर अपने दो साथियों के साथ आया और पंकज से बहस करते हुए तमंचा निकालकर पंकज पर गोली चला दी। बाएं पैर मेेें गोली लगने से पंकज बेहोश हो गया। उसे मेरठ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें